पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं मलाइका अरोड़ा की बोल्ड तस्वीरें, फैंस ने खूबसूरती को बताया ‘बेमिसाल’

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक फिटनेस फ्रीक दीवा हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया से लेकर पैपराजी के कैमरे में कैद रहती हैं। पैपराजी मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों को क्लिक करने से बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं।
फिटनेस क्वीन 48 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। वहीं, एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मलाइका अरोड़ा अपनी कातिलाना अंदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाना बखूबी जानती हैं। नियॉन कलर की आउटफिट में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी बोल्ड और हॉट लग रही हैं।
स्नीकर्स और हाथ में मोबाइल लेकर मलाइका अरोड़ा ने पैपराजी को हाथ हिलाकर बेव किया। मलाइका अरोड़ा की फिटनेस को देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना है। 48 साल की मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.
शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब मलाइका अपना जिम या योगा क्लॉस छोड़ती हों। बता दें कि मलाइका काफी सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस मलाइका और उनके एक्स-हसबैंड अरबाज खान का एक बेटा भी है।
मलाइका का कलेक्शन इस स्टाइल स्टेटमेंट तक सीमित नहीं है। उनके सोशल मीडिया पर आपको नए नए लुक देखने को मिलते रहेंगे। मलाइका अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 16.8 फॉलोवर्स हैं।