एली अवराम ने मोनोकिनी में समंदर किनारे कीं अठखेलियां, बोल्ड अदाएं देखकर फैंस हुए पानी-पानी

एक्ट्रेस एली अवराम ने अपने दो फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें वह समुद्र किनार मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। एली अवराम की इन फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम एली अवराम (Elli AvrRam) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बोल्ड फोटोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। एली अवराम ने एक बार फिर अपने ग्लैमर की झलक फैंस के साथ शेयर की है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपने दिल की बात कह रहे हैं। दरअसल, एली अवराम ने अपने दो फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें वह समुद्र किनार मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
एली अवराम के बोल्ड फोटो
एली अवराम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शनिवार को अपने दो फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वह बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। एली अवराम मोनोकिनी पहने हुए समुद्र किनारे मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तरह से उन्होंने अपना टोंड फिगर जमक फ्लॉन्ट किया है। उनकी इन फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, तमाम सेलिब्रिटीज भी एली अवराम के फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं।
एली अवराम की फैन फॉलोइंग
एली अवराम की इंस्टाग्राम अकाउंट पर अच्छी फैन फालोइंग है। उन्हें 52 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अपने फोटोज के साथ ही अपने वीडियोज भी फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। एली अवराम के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं
एली अवराम का करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो एली अवराम ने ‘मिकी वायरस’, ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘मलंग’ और ‘कोई जाने ना’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म ‘गणपत’ में काम करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुकी हैं। वह ‘बिग बॉस’ के सीजन 7 का हिस्सा थीं। एली अवराम ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।