काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने क्रिसमस पर पहनी हॉट-पिंक बॉडीकॉन ड्रेस, लोगों ने उड़ाया मजाक

25 दिसंबर 2022 को पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां सड़कों को सुंदर रोशनी से सजाया गया था, वहीं लोग भी अपने दोस्तों और परिवारों के साथ पर्व का आनंद लेने के लिए अपने बेहतरीन ड्रेस में सजे नजर आए। हालांकि, टिनसेल टाउन में क्रिसमस पर सबसे शानदार उत्सव देखने को मिले। इस मौके पर काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) चर्चा का विषय बन गईं। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
न्यासा देवगन ने दोस्तों संग मनाया क्रिसमस
क्रिसमस की संध्या पर काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, अहान खान, ओरहान अवात्रामणि और अन्य कुछ दोस्तों के साथ एक मजेदार शाम के लिए निकलीं। ये स्टार किड्स एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट ‘बास्टियन’ में आयोजित क्रिसमस पार्टी में पहुंचे थे। उनकी आउटिंग की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। जहां न्यासा के प्रशंसक उन्हें लंबे समय के बाद देखकर खुश थे, वहीं अन्य लोग उनके हॉट लुक्स और फैशन पसंद के कायल हुए।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यासा देवगन हॉट-पिंक ड्रेस में लगीं स्टनिंग
आउटिंग के लिए न्यासा देवगन ने गुलाबी रंग की एक शानदार हॉट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जो उनके कर्व्स को फ्लॉन्ट कर रही थी। उनके बोल्ड आउटफिट में फुल स्लीव्स और प्लंजिंग नेकलाइन थी। न्यासा ने फ्लैट के साथ अपने लुक को पूरा किया था और अपने लहराते बालों को खुला रखा था। मेकअप के लिए उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स का चुनाव किया था और वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
न्यासा अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ आईं नजर
सामने आए एक वीडियो में पैपराजी ने न्यासा और उनके सबसे अच्छे दोस्त ओरी (ओरहान अवात्रामणि) को ‘बास्टियन’ से बाहर निकलते हुए और एक-दूसरे का हाथ पकड़े अपनी कार की ओर बढ़ते हुए देखा। दोनों ने जब पैप्स को वेन्यू के बाहर खड़ा देखा, तो वे भ्रमित हो गए और पीछे की ओर चलने लगे। हालांकि, फिर से ओरी और न्यासा बीच रास्ते में ही रुक गए और अपनी कार की ओर चलने लगे। इस पल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले, न्यासा देवगन ने दोस्तों संग देर रात तक पार्टी की थी। इस दौरान उन्होंने जमकर डांस भी किया था। इसकी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यासा देवगन को उनके आउटफिट और नशे में होने के लिए किया गया ट्रोल
जल्द ही वीडियो पूरे इंटरनेट पर छा गया और न्यासा की ड्रेस ने कई लोगों का ध्यान खींचा। कुछ नेटिजंस ने इसे रिवीलिंग ड्रेस करार दिया। इसके अलावा कुछ लोगों ने यह भी महसूस किया कि न्यासा और ऑरी चलने के दौरान नशे में थे और उन्हें ‘बिगड़े हुए बच्चे’ कहा। नेटिजंस ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर इसके लिए अजय देवगन की बेटी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
जहां एक यूजर ने लिखा, “माई गॉड, ये नशे में दिखती है, सस्ते नशे”, एक अन्य ने कमेंट किया, “दुख की बात है कि लड़कियां इन दिनों क्या पहन रही हैं। बहुत दुख की बात है। वे आधुनिक बनने की कोशिश करती हैं, लेकिन यह बहुत दूर जा रहा है।” यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।