शिमरी ड्रेस में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, फैंस बोले ओवरलोडेड

शिमरी ड्रेस में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, फैंस बोले ओवरलोडेड

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस से लाखों दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर फैंस के साथ डीवा अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

शिमरी ड्रेस में नजर आईं मलाइका
लेटेस्ट लुक में मलाइका अरोड़ा पिंक शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस ऑउटफिट में बेहद हॉट लग रही हैं।पिंक स्लिट ड्रेस पहन मलाइका ने सोफे पर बैठ दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। ग्लिटरी आई मेकअप के साथ डीवा ने अपना लुक पूरा किया है।

फैंस ने लुटाया प्यार
मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट पिक्चर्स पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। महज कुछ देर पहले साझा किए इन तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक्ट्रेस ने इस शॉर्ट ऑउटफिट में एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज दिए हैं।

अर्जुन कपूर को कर रही हैं डेट
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।अक्सर स्टार्स को एक साथ स्पॉट किया जाता है।

बीते दिनों इनकी शादी की खबरें भी छाई थी हालांकि अर्जुन कपूर ने साफ करते हुए बताया था कि अभी वो अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं। अभी उनका शादी का इरादा नहीं है।मलाइका 48 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और स्टाइल से बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *