मीका सिंह की स्वयंवर विजेता एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग!

मीका सिंह की स्वयंवर विजेता एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग!

बॉलीवुड को कई हिट गाने दे चुके सिंगर मीका सिंह ने भी हाल ही में अपने लिए जीवनसाथी खोजने के लिए ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ का आयोजन किया था. मीका ने 12 कंटेस्टेंट में से एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा पुरी को दुल्हन के तौर पर चुना। मीका सिंह और आकांक्षा पुरी दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं और अब ये जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी पिछले 13-14 सालों से अच्छे दोस्त हैं। आकांक्षा अक्सर मीका सिंह के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आकांक्षा पुरी पहले पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान उनकी माहिरा शर्मा से नजदीकियां बढ़ीं इसलिए आकांक्षा और पारस का ब्रेकअप हो गया।

आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैन फॉलोइंग बनाए रखती हैं। आकांक्षा पुरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने शानदार अंदाज की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

26 जुलाई 1988 को भोपाल, मध्य प्रदेश में जन्मी आकांक्षा पुरी ने साल 2010 में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। कई टीवी विज्ञापनों में दिखने के अलावा आकांक्षा पुरी ने कई लोकप्रिय प्रिंट-शूट भी किए।

आकांक्षा पुरी ने विजय माल्या की कंपनी ‘किंगफिशर एयरलाइंस’ के लिए एक अंतरराष्ट्रीय केबिन क्रू के रूप में काम करना शुरू किया। आकांक्षा पुरी ने साल 2015 में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल’ में नंदिता मेनन का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी।

आकांक्षा पुरी पहले हॉस्पिटैलिटी में अपना करियर बनाना चाहती थीं। लेकिन साल 2013 में जब आकांक्षा पुरी को एक तमिल फिल्म में काम करने का ऑफर मिला तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। आकांक्षा पुरी ने तमिल फिल्म ‘एलेक्स पांडियन’ से डेब्यू किया और बाद में फिल्म ‘तिहाड़’ में नजर आईं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *